धनबाद, अगस्त 5 -- धनबाद, वरीय संवाददाता स्कूल में टीचर ने बच्चे को गाली लिखने की सजा दी। बच्चे ने अपनी कॉपी में 10 पेज अपशब्द लिखे। बच्चे की कॉपी में यह सब लिखा देख परिजन भौचक्क रह गए और इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन व बाल संरक्षण पदाधिकारी से की। मामला हिल कॉलोनी स्थित संत मेरी स्कूल का है। चौथी कक्षा में पढ़नेवाले छात्र की कॉपी में अपशब्द लिखने की सजा पर उसकी मां स्कूल पहुंची, लेकिन तब तक स्कूल बंद हो चुका था। सभी टीचर और स्टाफ जा चुके थे। स्कूल प्रबंधन की करतूत पर महिला गेट के पास ही रोने लगी। मां को रोता देख बच्चा भी असहज हो गया। बाद में महिला को रोते देख बगल में स्थित मजार कमेटी व अन्य लोग पहुंचे और उसे ढाढ़स बंधाया। बाद में प्रिंसिपल को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी गई। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो महिला बच्चे को लेकर बाल संरक्षण पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.