कौशाम्बी, मार्च 22 -- मंझनपुर, संवाददाता अराजकतत्वों ने शुक्रवार रात उच्च प्राथमिक विद्यालय के अंदर लगे हरे पेड़ों को काट कर गिरा दिया गया। सुबह प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को दी है। कड़ा धाम कोतवाली के दौलतपुर कसार में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग ने पौधे लगवाए थे। पौधे बड़े हो गए हैं। इससे स्कूल में छाया रहती थी। स्कूल हरा-भरा हो गया था। इस पर अराजकतत्वों की नजर गड़ी थी। शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने स्कूल परिसर के अंदर लगे आधा दर्जन हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया। सुबह प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की जानकारी बीईओ को दी। इसके बाद कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.