बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- स्कूल में मिला सिर्फ एक बच्चा, हेडमास्टर से शोकॉज प्रखंड परिसर के कार्यालयों का एसडीओ ने किया निरीक्षण सभी कर्मियों को नेम प्लेट लगाने का आदेश अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरा मिला खराब, ठीक कराने का आदेश फोटो : बिहार एसडीओ : बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय का मंगलवार को निरीक्षण करते एसडीओ काजले वैभव नितिन। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। एसडीओ काजले वैभव नितिन ने प्रखंड परिसर स्थिति विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। वहां चल रहे प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ एक बच्चा उपस्थित मिला। इस पर हेडमास्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए शोकॉज मांगा है। अंचल समेत कई कार्यालयों में कर्मियों के सामने नेम प्लेट नहीं था। उन्होंने सभी कर्मियों को नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। पुछने पर सही जवाब न...