जमशेदपुर, मार्च 22 -- झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के उलीडीह में पैसों के लेनदेन में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को खानकाह कुंवर सिंह रोड स्थित राष्ट्रीय मध्य विद्यालय के एक कक्ष में खून से लथपथ युवक का शव मिला। मृतक का नाम सौरभ शर्मा उर्फ पवन (24) है। इस मामले को लेकर मृतक की बहन ने कुछ लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। मिली जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार को घर से निकला था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जब स्कूल खोलकर संचालक अंदर गए तो देखा कि उसका शव कमरे में पड़ा है। तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तबतक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। इधर, लापता भाई को खोजते हुए जब उसकी बहन नीतू बोयपाई घटनास्थल पहुंची तो उसने भाई की पहचान की। आशंका है कि नशे के विवाद में ही सौरभ की हत्या की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.