महाराजगंज, नवम्बर 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल में गुरुवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने अजय राना की शिकायत पर तीन नामजद सहित चार पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया है। स्कूल परिसर में जिस समय मारपीट और लात घूंसे चल रहे थे, उस दौरान स्कूल में सैकड़ों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अफरा-तफरी का माहौल मच गया था। काफी देर तक स्कूल परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया था। अजय राना ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह स्कूल गए थे। इस दौरान वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.