मोतिहारी, सितम्बर 11 -- शहर के राजाबाजार रोड अवस्थित राजकीयकृत बाल निकेतन मध्य विद्यालय समस्याओं से घिरा है। यह विद्यालय इन दिनों बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। सीमित संसाधनों में यहां की प्रधानाध्यापिका व शिक्षक छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण विद्यालय की समस्याएं दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। विद्यालय में एक से आठ तक की कक्षा संचालित होती है। विद्यालय में करीब 207 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें 140 विद्यार्थी रोजाना विद्यालय आते हैं। छह माह बाद भी नहीं हटा पेड़ : विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माधुरी कुमारी, संजय कुमार, मुनी कुमारी, रीता कुमारी व शिवनाथ कुमार ने बताया कि यह विद्यालय वर्ष 1964 में स्थापित हुआ था। लेकिन, आज तक इसे समुचित देखभाल और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। बड...