महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विद्यालयों में एमडीएम के तहत भोजन नहीं बनवाना परतावल ब्लाक के बभनौली गांव के प्रधान शकीला के गले की फांस हो गया है। डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 22 फरवरी को सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय डॉक्टर टोला में एमडीएम रजिस्टर का निरीक्षण किया था। बच्चों ने बताया था कि मध्याह्न भोजन योजना का भोजन नहीं बन रहा है। नामांकित 39 बच्चों के सापेक्ष 32 बच्चे उपस्थित मिले। 20 फरवरी व 22 फरवरी को भोजन नहीं बनने के बाद भी प्रधान के दबाव में प्रधानाध्यापक द्वारा भोजन से लाभांवित बच्चों की संख्या 32 व 35 दर्ज कर दिया गया। इस मामले में प्रधानाध्यापक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब मीनू के अनुसार भोजन नहीं बनने व अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.