अमरोहा, मई 12 -- प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के सामने जाम छलकाने के आरोप में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो हेड मास्टर को निलंबित किया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस संबंध में वीडियो वायरल करते हुए रविवार को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम से शिकायत करते हुए ग्रामीणों ने कहा था कि विकास खंड के गांव फैयाज नगर के प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर अरविंद कुमार और नजदीकी गांव सुतारी के प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर अनुपाल रोज एक साथ बैठकर शराब पीते हैं। इतना ही नहीं दोनों हेडमास्टर फैयाज नगर के प्राथमिक विद्यालय में टेबल पर रखकर बच्चों के सामने शराब के जाम बनाते हैं। यह आए दिन होता है। शराब पीते हुए दोनों हेडमास्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। वायरल वीडियो जनवरी महीने की बताई जा रही है। हालांकि, हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.