बुलंदशहर, जनवरी 28 -- यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जहांगीराबाद ब्लॉक के थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के प्रिसिंपल पर कक्षा आठ की छात्राओं ने अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्कूल में पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने हंगामा किया और मौके पर पुलिस बुला ली। पूरे मामले में बीएसए ने बीईओ से रिपोर्ट तलब कर ली है। देर शाम बीएसए ने प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम जीवनपुरा स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाते हुए छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रधानाध्यापक वहां से भाग निकला। छात्राओं व महिलाओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने एक छात्रा को अपने कार्यालय में अकेला बुलाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.