चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच-320 (डी) के किनारे स्थित चक्रधरपुर प्रखंड के जेनाबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा में कक्षा एक से पांचवी तक की पढ़ाई होती है और यहां करीब सौ से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। विद्यालय का चापाकल का भी एनएच के किनारे है और विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है। जिस कारण बच्चे स्कूल के बाहर पानी पीने सहित अन्य कार्यो के लिए निकलते हैं। विद्यालय में चहारदीवारी नहीं होने के कारण बच्चों को हमेशा एनएच पर जाने का खतरा बना रहता है। वहीं एनएच पर हमेशा वाहनों की आवााजाही होती रहती है। जिस कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण के लिए वर्षो से मांग की जा रही है। लेकिन विभाग द्वारा अबतक इस दिशा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.