पंचमहल, फरवरी 7 -- आमतौर पर किसी भी स्टूडेंट के देरी से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक सवाल-जवाब तो करते ही हैं, वहीं अगर मामला परीक्षा का हो तो टीचर्स की सख्ती थोड़ी और बढ़ जाती है। हालांकि यही सवाल-जवाब करना गुजरात में एक महिला टीचर को भारी पड़ गया। दरअसल स्कूल में 12वीं क्लास के टेस्ट चल रहे थे, इसी दौरान एक छात्र देरी से पहुंचा तो शिक्षिका ने उसे डांटते हुए उससे इसकी वजह पूछ ली। लेकिन यह बात उस लड़के को इतनी नागवार गुजरी कि उसने टीचर पर हाथ उठाते हुए उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया और फिर धक्का देकर गिराने की कोशिश की। आरोपी छात्र ने कहा कि मेरे घर में मुझसे कोई कुछ नहीं पूछता, ऐसे में तुम मुझसे सवाल करने वाली कौन होती हो? मामला इतने पर ही खत्म नहीं हुआ, तीन दिन बाद आरोपी एकबार फिर अपने साथियों के साथ स्कूल पहुंचा और टीचर को मारने की धमकी देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.