महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के गांव अड्डा बाजार में स्थित एक स्कूल से बीते 5 जून की रात चोरों ने स्कूल के दफ्तर में घुसकर आलमारी में रखा 48 सौ रुपया चोरी कर लिया था। मामले की जानकारी स्कूल के शिक्षक को तब हुई जब वह दूसरे दिन स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौबे को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरी में शामिल एक किशोर को कोनघुसरी से गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार चौबे ने तहरीर देकर बताया था कि स्कूल की छुट्टी चल रही है। 5 जून की शाम स्कूल के शिक्षक दफ्तर का दरवाजा बंद कर चले आए थे। सुबह जब वह पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर की आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। विद्यार्थियों के फीस कलेक्ट 48 सौ आलमारी में रखा हुआ था, जो मौके से गायब था। थानाध्यक्ष पुरुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.