गिरडीह, फरवरी 12 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के मध्य विद्यालय धुरैता में बुधवार दोपहर एक शराबी युवक ने स्कूल परिसर में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट कर दी। घटना में एक छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया। बताया जाता है कि राशि के अभाव में इस दिन विद्यालय में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बंद था। टिफिन के समय बच्चे बाहर खेल रहे थे और शिक्षक कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान महेशरायडीह गांव का ही भाजपा तुरी (पिता- नन्हकू तुरी) शराब के नशे में विद्यालय परिसर में घुस आया और बच्चों से मारपीट करने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर शिक्षक बाहर निकले और किसी तरह एक छात्र करण साव को उसके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक एक छात्र छोटे शेख पिता टिंकू शेख का हाथ टूट चुका था। छोटे वर्ग छह का छात्र है। प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पांडेय ने घटना पर गहरा आक्रोश जतात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.