मुजफ्फरपुर, मई 21 -- गोरौल। उत्क्रमित मिडिल स्कूल भटौलीया में बुधवार को ग्रामीणों ने तालाबंदी कर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि लगभग 60 वर्ष पहले पूर्व मुखिया स्व. रामचंद्र साह ने स्कूल के लिए 41 डिसमिल जमीन दान में दी थी। उस दौरान सरकार द्वारा जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। स्कूल निर्माण के लिए फंड आया तो पता चला कि स्कूल के नाम पर जमीन हीं नहीं है। रामचंद्र साह के पुत्र ओमप्रकाश साह पौत्र प्रशांत कुमार जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए तैयार हैं। डीएम के निर्देश के आलोक में डीएओ ने सीओ से जमीन की एनओसी मांगी। बावजूद सीओ द्वारा एनओसी नहीं दी गई, जिस कारण ग्रामीण भड़क गये और विद्यालय में तालाबंदी कर दी। सूचना पर बीडीओ उदय कुमार, सीओ आंशु कुमार, बीईओ सुशील कुमार, थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.