शामली, जनवरी 1 -- बागपत जनपद के एक राजकीय हाईस्कूल में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने ज्वाइनिंग लेटर भी दिया था जो फर्जी निकला। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी शिवम पुत्र अनिल कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना में बताया था कि गांव झाल निवासी एक युवक सतेंद्र पुत्र राजेंद्र ने उसे बताया था कि वह उसकी राजकीय हाईस्कूल अहेडा जिला बागपत में क्लर्क की नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। पीड़ित शिवम उसके झांसे में आ गया और अलग-अलग तारीखों में उसे आॅनलाइन व नगद डेढ़ लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद सतेंद्र ने उसे ज्वाइनिंग लेटर लाकर दे दिया। 29 अक्टूबर 2025 को जब वह स्कूल में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा तो पता चला कि ...