बांका, जनवरी 9 -- बांका, एक संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने गुरूवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हासिया बेहरा पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाशिया प्लस टू माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन से जुड़ी आवश्यक सुविधाओं, आधारभूत संरचना, संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व मंत्री ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक कार्यों को अभिलंब पूरा किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न हो। इसके बाद रामनारायण मंडल ने विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन...