अमरोहा, मार्च 28 -- सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक के ग्रामीणों ने स्कूल एवं मंदिर के नजदीक से शराब का ठेका हटाए जाने मांग की। चेताया कि अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन करते हुए कहा कि शराब की दुकान स्कूल एवं जाहरवीर के मंदिर के पास खुली हुई है। शराब पीकर आए दिन यहां पर लोग हंगामा करते हैं। स्कूल आने वाले बच्चों को काफी दिक्कत होती है। उधर, मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी खासी परेशानी हो रही है। शराबी कई बार तो महिलाओं पर फब्तियां भी कसते हैं। किसी भी दिन में गांव में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई कि शराब के ठेके को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाए। नियम के मुताबिक धार्मिक स्थल व स्कूल के 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.