देहरादून, मार्च 12 -- झंडा बाजार स्थित सनातन धर्म जूनियर हाईस्कूल की पुरानी बिल्डिंग तोड़ने पर बुधवार को काफी हंगामा हुआ। स्कूल के छात्र छात्राएं और शिक्षकों ने बिल्डिंग तोड़े जाने को गलत बताते हुए वहां विरोध प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का काम रोक दिया गया। स्कूल प्रबंधक विनोद गोयल ने बताया कि झंडा बाजार में स्कूल के चार कमरे हैं। जो कि दरबार साहिब ने किराए पर दिए थे। हालांकि वहां से स्कूल बगल की बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है। लेकिन अभी वो कमरे स्कूल प्रबंधन के पास ही हैं। वहां बच्चों को गेम्स आदि खिलाए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार रात दरबार साहिब की ओर से इन कमरों को तोड़ना शुरू किया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर सुबह वे वहां पहुंचे और इसका विरोध किया। उस वक्त तो काम बंद हो गया। लेकिन दो घंटे बाद ध्वस्तीकरण फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.