बदायूं, मार्च 21 -- संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी-बबराला रोड पर नूरपुर के पास स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्ताल की माेचर्री में रखवा दिया है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव सिरौरा काजी गांव के रहने वाले मुकुट सिंह 65 वर्ष पुत्र बाबूराम शुक्रवार को बाइक से अपने परिवार के ही मुकेश के साथ बबराला काम से आए थे। काम निपटाने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चंदौसी-बबराला रोड पर नूरपुर के पास स्कूल बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश व बाइक पर बैठे मुकुट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.