अंबेडकर नगर, जुलाई 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों को कम छात्र संख्या के आधार पर बंद करने के विरोध में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्टे्रट के निकट प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार अकबरपुर को सौपा गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने किया। प्रदर्शन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करने गरीब बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। प्रदेश सरकार स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय कर सर्व शिक्षा अभियान की धज्जी उड़ा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के किसान, गरीब मजदूर के बच्चों शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। विरोध प्रदर्शन में अशोक कुमार मौर्य, मनमोहन मौर्य, अरुण कुमार, महेन्द्र कुमार, लालमणि, अंकित, अमित, सुनील, सुरेश, ला...