साहिबगंज, जुलाई 24 -- साहिबगंज। झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से समग्र शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित अपग्रेड नगरपालिका गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रमाणीकरण के प्रथम राउंड के दूसरे फेज के लिए चयनित विद्यालयों के चयनित मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कुल 20 स्कूलों के 25 शिक्षकों को प्रमाणीकरण को लेकर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण ईआई संस्था के विशेषज्ञों की ओर से दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षू शिक्षक-शिक्षिकाओं को स्कूल प्रमाणीकरण के लिए जरुरी विन्दुओं पर विस्तार से बताया गया। उन्हीं बिन्दुओं के आधार पर प्रमाणीकरण के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों का मूल्यांकन करते उनके लिए अंक निर्धारित करना है। मूल्यांकन कक्षा 9,...