फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर कोतवाली और कादरीगेट थाने के अंतर्गत चोरों ने शुक्रवार की रात तीन स्थानों से माल पार कर लिया था। इसमें स्कूल प्रबंधक के घर से दस लाख की चोरी हुयी थी। चोरी की घटना का खुलासा करने में पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। ऐसे में गांव के लोग भी हैरान हैं। वह समझ नही पा रहे हैं कि आखिर चोरी की घटना में कौन लोग शामिल थे। खानपुर गांव में चोरों ने अशोक कुमार के घर को निशाना बनाया था। उनके घर से दो लाख की नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात भी चोरी कर लिए गए थे। इसके अलावा शहर कोतवाली के लालगेट पर एक दुकान व कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक गांव से एक सिलाई कारीगर के घर से भी चोरी हो गयी थी। इसका भी अभी तक खुलासा नही हो पाया है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। पुलिस सुरक्षा पर उंगली उठा रहे हैं। प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.