पूर्णिया, सितम्बर 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत देवहारणी गांव वार्ड संख्या आठ से 13 वर्षीय बालक निर्मल मुर्मू बीते 26 अगस्त से लापता है। परिवार के अनुसार बालक स्कूल नहीं जाने की जिद कर रहा था। मां के डांटने के बाद वह घर छोड़कर निकल गया और अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। लापता बच्चे की मां सुनीता हेंब्रम ने बताया कि उनका पुत्र निर्मल मुर्मू मध्य विद्यालय सिमरिया में कक्षा 6 का छात्र है। 26 अगस्त को वह स्कूल जाने से मना कर रहा था। इस पर उन्होंने उसे डांटा और काम करने के लिए घर से निकल गईं। कुछ देर बाद निर्मल भी घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। मां ने कहा कि शुरू में उन्होंने रिश्तेदारों और गांव में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बेटे के गायब होने के 10 दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इसक...