भागलपुर, मार्च 27 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड की राजगांव पंचायत की मुखिया संतोषी मुर्मू की इकलौती पुत्री सोनी बास्की ने इंटर कॉमर्स की परीक्षा में स्कूल टॉपर बनकर पीरपैंती प्रखंड का नाम रोशन किया है। सोनी ने लगभग 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सोनी की सफलता पर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख पति पप्पू साह, बीडीओ अभिमन्यु कुमार और मुखिया संतोषी मुर्मू ने उसे सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोनी ने बताया कि वह शिक्षिका बनना चाहती है। क्योंकि शिक्षा का बहुत अधिक महत्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.