गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- लोनी। आराम पार्क कॉलोनी निवासी भाई-बहन को स्कूल जाते समय बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों का जीटीबी अस्पताल में उपचार जारी है। आराम पार्क कॉलोनी निवासी अरविंद की पुत्री काजल छोटे भाई के साथ चार दिसंबर को अशोक विहार कॉलोनी स्थित निजी स्कूल जा रही थी। रास्ते में तेज रफतार में आए बाइक सवार तीन युवकों ने भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल बच्चों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। चिकित्सक ने दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों के पिता अरविंद ने बताया कि दोनों बच्चों के कूल्हे की हड्डी टूट गई है। अस्पताल ...