खगडि़या, जुलाई 26 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सदर प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित इलाके के कई स्कूल जाने के लिए रास्ते में बाढ़ का पानी फैला है। ऐसे में आने व जाने के लिए एक मात्र नाव ही सहारा है। पर, सरकारी स्तर से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में निजी लोग स्तर से किसी तरह छोटे नाव देखा जा रहा है। वो भी लम्बे इंतजार के बाद मिलता है। ऐसे में इन इलाके के स्कूलों में जाने के लिए शिक्षकों को जान जोखिम में बना है। इधर सदर प्रखंड में बाढ़ प्रभावित 37 स्कूल बताए जाते हैं। जिसमें गंगा की पानी से प्रभावित इलाके रहीमपुर दक्षिण के पूरे स्कूल में बाढ़ का पानी फैला है। रास्ता बंद है। वहीं माड़र उत्तरी, रहीमपुर मध्य व तेताराबाद पंचायत के एक स्कूल बताया जाता है। इधर रहीमपुर दक्षिण पंचायत के प्राइमरी स्कूल कारू मंडल टोला, मिडिल स्कूल मथार, पश्चिम सहित पूरे प...