औरैया, जनवरी 1 -- कोतवाली औरैया क्षेत्र के एक गांव से किशोरी रहस्यमय हालात में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार बालिका 31 दिसंबर की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से बालिका की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर उन्होंने पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि बालिका को कोई बहला-फुसलाकर ले गया हो सकता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पुलिस का कहना है कि आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है। बालिका के स्कूल, रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.