उरई, जनवरी 12 -- उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही छात्रा रास्ते से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। पिता ने बेटी के अगवा होने का आरोप लगा पुलिस से तलाशने की गुहार लगाई है। मसगांव मुस्तकिल निवासी अवधेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि बेटी 31 दिसंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया, फिर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पहले भी विवाद चल रहा था और कुछ दिन पूर्व उन्हें व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन सामाजिक दबाव और सम्मान के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की। अब परिजनों को फोन पर धमकी दी गई कि बेटी वापस नहीं मिलेगी। पीड़ित ने कुछ लोगों पर अपहरण और धमकी देने का ...