बहराइच, अप्रैल 8 -- रुपईडीहा। प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा गांव के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर संदेश दिया। मंगलवार की सुबह 9 बजे रुपईडीहा गांव से रैली एनएच 927 पर पहुंची। रामलीला चौराहा होते हुए नगर भ्रमण किया। विद्यार्थी नारे लगा रहे थे। हम बच्चों का नारा है- शिक्षा अधिकार हमारा है। बहराइच वालों ने ठाना है- जिले को साक्षर बनाना है, एक दो तीन चार- साक्षरता की जय जयकार व आधी रोटी खाएंगे- स्कूल जरूर जाएंगे। रैली में सीएम फेलो रामेश्वर के नेतृत्व में अध्यापक गण शीबा तरन्नुम, मोहम्मद कौशर, संदीप कुमार, राकेश कुमार सिंह तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.