देवरिया, मार्च 27 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार बीआरसी पर बुधवार को विद्यालय प्रबंध समितियों के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी व रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद ने क्षेत्र के दस परिषदीय स्कूलों के नवीन भवनों का लोकार्पण भी किया। गौरीबाजार बीआरसी पर क्षेत्र प्रबंध समितियों के अध्यक्ष व शिक्षकों को संबोधित करते हुए डॉ मणि ने कहा कि भाजपा सरकार का शिक्षा पर विशेष ध्यान है। स्कूल चलो अभियान में वे भी शिक्षकों के साथ कदम मिला कर चलेंगे। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। पढ़ने के लिए सरकार ने बच्चों को हर सुबिधा मुहैया कराया है। पूर्व मंत्री व रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा सरकार ने शिक्षा के बजट को अधिक किया है। गुरु व शिष्य की परंपरा जारी रहने से हमारी संस्कृति मजबूत रहेगी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.