हापुड़, मई 23 -- नगर की महावीर कॉलोनी निवासी नितिन (15) पुत्र रवि कुमार 22 मई की सुबह से लापता है। जिसकी सकुशल बरामदगी को लेकर पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि कुमार ने बताया कि उसका बेटा नितिन गढ़ नगर की ठंडी सडक़ पर स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। 22 मई को अपने भाई अतिन के साथ स्कूल गया था, तभी से वह घर वापस नहीं लौटा है। पिता ने बताया कि उसको रेलवे फाटक पार करते हुए देखा गया है। नितिन की तलाश में परिजनों ने रिश्तेदार समेत जान पहचान वाली जगहों पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पा रहा है। परिजनों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गी है। स्कूल संबंधित मार्ग पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.