जौनपुर, फरवरी 9 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दसवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला। तो परिजन थाना में तहरीर दिए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।छात्रा बीते सात फरवरी की सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन स्कूल और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश किए। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि छात्रा के दादा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.