मुरादाबाद, मार्च 10 -- गलशहीद थाना क्षेत्र में बीते 24 फरवरी को स्कूल गई छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने काफी ललाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। अब छात्रा के पिता ने बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। बिलारी थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने गलशहीद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी गांधीनगर क्षेत्र स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। पिता के अनुसार बीते 24 फरवरी को सुबह 7:30 बजे बेटी घर से स्कूल गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। पीड़ित के अनुसार लोकलाज के डर से उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। अपने स्तर से ही परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश करता रहा। पीड़ित के अनुसार अब पता चला है कि उसकी बेटी को कोई व्यक्ति बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया है। इस संबंध में एसओ गलशहीद सौरभ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.