नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- नई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप सरकार में मंत्री रहे मनीष और सत्येंद्र जैन पर एसीबी ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त रही। सचदेवा ने कहा कि सत्ता में आते ही तत्कालीन सीएम ने घोटालों की नींव रख दी थी। भाजपा उसी समय से घोटालों के खिलाफ आवाज उठा रही थी। 2015-16 में आप सरकार ने स्कूलों में 12,748 क्लास रूम बनाने के लिए 2,892 करोड़ रुपये का बजट आवंटन कर डाला। एक कमरे के निर्माण पर 24 लाख का खर्च दिखाया गया। यह पीडब्लूडी के मैनुअल के खिलाफ है। भाजपा के तीन पदाधिकारियों कपिल मिश्रा, हरीश खुराना और नीलकांत बख्शी ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा एवं लोकायुक्त में शिकायत भी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.