मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्राइमरी स्कूल बैरवा की जमीन को अतिक्रमित कर उसमें जबरन सड़क बनाने के दौरान शिक्षकों के साथ संबंधित लोगों का विवाद काफी बढ़ गया। निर्माण कार्य करने से मना करने पर आरोपियों ने वहां के शिक्षकों को गाली देकर उनकी पीटाई करने पर उतारू हो गये। मामला बढ़ जाने पर मधवापुर डायल 112 की पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर माहौल शांत हुआ। महिला एचएम अर्चना कुमारी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। स्कूल परिसर की जमीन को अतिक्रमित कर उसमें जबरन सड़क बनाने का प्रयास करने का जिक्र एचएम ने पुलिस को लिखे गये आवेदन में किया है। उन्होंने इस मामले में गांव के राकेश कुमार महतो, भोगेंद्र महतो लखन महतो, गौड़ी प्रसाद सिंह आदि को नामित किया है। आवेदिका ने स्कूल के सभी शिक्षकों को सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.