नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में इंस्टाग्राम के जरिए पुरानी पहचान का हवाला देकर एक एमबीबीएस छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमनदीप फिलहाल फरार है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली पीड़िता दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम पर अमनदीप से संपर्क हुआ। दोनों हिसार के एक स्कूल में करीब दस साल साथ पढ़े थे। पुरानी पहचान के चलते दोनों में फोन पर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार, अमनदीप इस समय मुखर्जी नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि उसने 9 सितंबर को छात्रा को जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.