फिरोजाबाद, मार्च 8 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्राइवेट स्कूल के शौचालय में गश खाकर एलकेजी का छात्र गिर गया। स्कूल के शिक्षक छात्र लेकर प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर भागे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर छात्र के परिजन भी यहां पहुंच गए। परिजनों का आक्रोश देख शिक्षक यहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हृदयगति रुकना माना जा रहा है। नगला मोती निवासी प्राइवेट शिक्षक मनोज यादव का पांच वर्षीय इकलौता पुत्र भवदीप यादव कृष्णा वर्ल्ड स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह रोज की तरह ही शुक्रवार सुबह सात बजे अन्य छात्रों के साथ वाहन से स्कूल गया था। सुबह 11 बजे लंच के बाद वह शौचालय में गया। इस दौरान अन्य छात्र बाहर खड़े थे, जब काफी देर तक बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.