बेगुसराय, फरवरी 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत न्यू सुपर मॉडल पब्लिक स्कूल, छतौना में विद्यालय की वर्षगांठ सह सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर प्रभात कुमार ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति से समां बांध दिया। वहीं, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डायरेक्टर प्रभात कुमार ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा में निखारने की आवश्यकता है। बच्चों से उन्होंने मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। मौके पर शिक्षक मोती कुमार, दीपक कुमार, बिट्टू कुमार...