देवरिया, फरवरी 18 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। मंगलम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ भाजपा नेता नीरज कुमार वर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई। समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हर्षिता, कृति, चुलबुल, अदिति, रितिका, अभय सहित अन्य विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य और लघु नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन द्वारिका प्रसाद चौहान ने किया। इस दौरान कमलकिशोर मिश्रा, ओमप्रकाश यादव,हिर्दय नरायन शर...