गिरडीह, फरवरी 14 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार के चट्टी ग्राम स्थित जी एस विधा मंदिर स्कूल में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसद सिंह, आदर्श कॉलेज के प्रिंसिपल विमल मिश्रा, स्कूल के डायरेक्टर दुलारचंद नायक आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गणेश वंदना और स्वागत गान से शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक दर्जनों गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुत कर अतिथियों , अभिभावकों और और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान सिंह ने बच्चों में शिक्षा के साथ कला और संस्कार का समावेश देख स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की तथा बच्चों को शिक्षक के महत्व के बारे में बतलाया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्ष...