जमुई, अगस्त 7 -- सोनो । निज संवाददाता स्कूल के लिये घर से निकला 8 वर्षीय मासूम की। मौत पानी भरे गहरे कुएं में गिरकर हो गई। घटना बुधवार पूर्वाह्न थाना के केशोफरका गांव की बताई गई है। मृतक गांव के ही सुनील शर्मा के पुत्र राज शर्मा बताया गया है। मृतक बालक गांव के सरकारी विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र बताया गया है। बताया गया है कि मृतक बुधवार सुबह स्कूल के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ देर में ही लौट आया और घर के समीप स्थित एक पुराने कुएं के पास अपने सहपाठी के साथ खेलने लगा। खेल के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गया। कुएं में पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। साथ में मौजूद सहपाठी ने घटना की सूचना तत्काल परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राज को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.