नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा के सरकारी स्कूल के बाहर बुधवार को दो बेटों और दो भांजों को लेने आए शख्स पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। हमले में पीड़ित सतीश कुमार, उनका बेटा वंश भांजा केशव घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों छात्र नाबालिग हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...