सहारनपुर, जनवरी 31 -- थाना क्षेत्र के चुनेहटी गाड़ा स्थित जेएलएन स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधक अभिषेक जैन पुत्र अनिल कुमार जैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 जनवरी की रात जेएलएन स्कूल में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। चोर स्कूल परिसर से टॉयलेट के दरवाजे, खेलकूद में इस्तेमाल होने वाले पोल, हैंडपंप, लोहे के पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी स्कूल खुलने पर हुई, जब कर्मचारियों ने स्कूल का सामान गायब पाया। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस से चोरों को पकड़कर चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जल्द ही आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.