छपरा, दिसम्बर 18 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। जिले के भगवान बाजार, पहलेजा, जलालपुर व तरैया थाना द्वारा स्कूल, कोचिंग व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बच्चों के मध्य जन-जागरूकता अभियान गुरुवार को चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षित, भयमुक्त व सम्मानजनक वातावरण का निर्माण करना है त्व उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों व किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। मांझी में देसी शराब बरामद मांझी। मांझी थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के महम्मदपुर से लगभग 32 लीटर देसी शराब बरामद किया है । इस दौरान लगभग 50 लीटर पास को भी विनष्ट किया गया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी देव आशीष हंस ने बताया कि ग...