रुडकी, फरवरी 7 -- क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक ने आठ वर्षीय छात्र से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल कराकर आरोपी खेल शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक एक गांव निवासी छात्र एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। प्रतिदिन की तरह से वह शुक्रवार को भी स्कूल गया था। दोपहर में बच्चा जब स्कूल से वापस लौटा, तो वह गुमसुम था। उसकी मम्मी ने जब उससे पूछा तो बच्चे ने बताया कि स्कूल के खेल शिक्षक ने उसके साथ गलत काम किया है। मां ने यह बात अपने पति को बताई। इस पर पिता ने झबरेड़ा थाना पुलिस को पूरी घटना बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.