बिजनौर, अप्रैल 1 -- ग्राम रसूलपुर इम्मा के जूनियर हाईस्कूल में स्कूल की संपत्ति खुर्द करने का आरोप लगाते हुए पूर्व ग्राम प्रधान पुत्र व उनके समर्थकों ने मुख्य अध्यापक सहित ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मुख्य अध्यापक व ग्राम प्रधान ने मिलकर स्कूल में खड़े पेड़ों को खुर्द बुर्द कर दिया है। इस दौरान मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। मंगलवार को पूर्व प्रधान के पुत्र जितेन्द्र सिंह दीपू स्कूल के प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह से स्कूल में खड़े दो शीशम के पेड़ों को लेकर में जानकारी करने पहुंचे। वह इस बाबत बात कर ही रहे थे कि पीछे से ग्राम प्रधान पति और उनका पुत्र भी आ धमका। उन्होंने जितेन्द्र उर्फ दीपू के जमकर अभद्रता की। गाली-गलौच पर उतारु हो गये। जब मामले का पता लगा तो पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.