लखनऊ, अक्टूबर 24 -- कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर में शुक्रवार दोपहर कोबरा सांप दिखने से हड़कंप मच गया। विद्यालय की रसोई में छिपे सांप ने रसोइए को दौड़ा लिया। महिला रसोइए ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। विद्यालय में सांप देखकर शिक्षक और बच्चे भयभीत हो गए। वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे रसोइया रामकुमारी रसोई में काम कर रही थी। तभी अंदर से कोबरा सांप निकल पड़ा। रामकुमारी जब तक संभल पाती सांप ने उसे दौड़ा लिया। प्रिंसिपल सोम प्रकाश ने ग्राम प्रधान परमेश्वर को फोन कर बुलाया। प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। शोर सुनकर कोबरा रसोई से निकल कर स्कूल में लगे ईंट के चट्टे के नीचे घुस गया। डिप्टी रेंजर देवेश कुमार, राजाराम, दयाराम ने पहले ईंट हटवाई। फिर आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़कर बोरे में बंद किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.