मेरठ, फरवरी 5 -- सरूरपुर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। गांव की लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर द इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए खुद गांव की साफ-सफाई व्यवस्था अपने हाथों में ले ली है। स्कूल प्रशासन ने अपने खर्च पर मजदूर लगाकर पूरे गांव में व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू कराया है। नालियों में जमी गंदगी सफाई कराई। सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर हटाने शुरू कर दिए। इस पहल से गांव का वातावरण साफ-सुथरा होने लगा है। ग्रामीणों में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल चेयरमैन इस्तखार चौहान ने बताया कि गांव में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बेहद खराब थी। जगह-जगह गंदगी जमा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ था लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.