सिद्धार्थ, मार्च 27 -- ककरहवा। बर्डपुर बीआरसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया में सरकारी हैंडपंप चार माह से खराब है। इससे बच्चों को देशी नल से पानी पीना पड़ रहा है। विद्यालय में लगे दूसरे देशी नल से मोटर पंप के सहारे टंकी में पानी भरा जा रहा है। इससे मिड-डे-मील बन रहा है। विद्यालय के सहायक अध्यापक राम बहादुर गुप्त, शिक्षामित्र नीलम व राजकुमार ने बताया कि हैंडपंप चार माह से खराब है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र चौधरी ने बताया कि कई बार हैंडपंप खराब होने जानकारी बर्डपुर बीईओ व ग्राम पंचायत सचिव को दी जगई पर हैंडपंप ठीक नहीं कराया गया। बीईओ अरुण कुमार ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की सूचना है। ठीक करवाने के लिए बीडीओ को बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.