मोतिहारी, मार्च 18 -- मधुबन,निज संवाददाता। मधुबन मेला बाजार-डिहुटोला रोड में सोमवार को एक निजी स्कूल के वाहन के असंतुलित होकर पलटने से दो बच्चे आंशिक रूप से चोटिल हो गए हैं। चालक को भी आंशिक चोट आयी है। चोटिल बच्चों में साक्षी प्रिया व आंसू प्रिया है। दोनों बच्चियों के अभिभावक महौता ग्राम निवासी वकील चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि बच्चियां आंशिक रूप से चोटिल हो गयी हैं। जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज करा दिया गया है। दोनों सही सलामत है। बताया कि स्कूल से वाहन के सहारे घर लौटने के क्रम मेें वाहन असंतुलित होकर पलट गया है। पलटे वाहन को वहां से हटा लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...